ग्राम पंचायत जगतनगर में मजदूरों की जगह ट्रैक्टर और JCB से कराया जा रहा काम, ग्रामीणों में नाराज़गी , फर्जी भुगतान एवं जांच हेतु आवेदन।

ग्राम पंचायत जगत नगर में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में होने वाले कार्यों में स्थानीय मजदूरों से काम नहीं कराया जा रहा, बल्कि ट्रैक्टर और JCB मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।  इससे मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।




ग्रामीणों का कहना है की हमारे पास वीडियो फोटो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद मजदूरी एवं निर्माण कार्य का भुगतान नियम विरुद्ध तरीके से किया गया।





रोजगार सहायक रविन्द्र यादव एवं इंजीनियर राजेन्द्र कोरी द्वारा कहा जाता है कि “काम ट्रैक्टर से ही होगा,




अतः मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों से राशि की वसूली कर सरकारी खजाने में जमा कराई जाए तथा नियम अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाए।



और इसके साथ ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई ऐसे परिवार हैं जो मजदूरी पर निर्भर हैं, लेकिन मशीनों से काम कराए जाने के कारण उन्हें काम नहीं मिल रहा। जिससे की गांव छोड़ पलायन कर रहे है। 





लोगों ने मांग की है कि पंचायत के कार्यों में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।




कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मशीनों के उपयोग से सरकारी नियमों की अनदेखी हो रही है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की गई है।




ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है, जिससे गांव के जरूरतमंद मजदूरों को काम मिल सके और योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंच सके।






अतः मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों से राशि की वसूली कर सरकारी खजाने में जमा कराई जाए तथा नियम अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाए।






Contect Bundeli Sansar ___ dharbindrapal69@gmail.com 




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!